मैनपुरी में डाइनामाइट न्यूज़ का बड़ा असर, कृष्णा कुंज कॉलोनी से हटा गया अतिक्रमण

कृष्णा कुंज कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली है और डाइनामाइट न्यूज़ का आभार व्यक्त किया है।जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा दुकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसका पूरा हर्जाना-खर्च भी संबंधितों से वसूला जाएगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 November 2026, 1:31 PM IST

Mainpuri: ​उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक खबर आई है, जहां डाइनामाइट न्यूज़ पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। नगर की कृष्णा कुंज कॉलोनी (भोगांव रोड) के निवासियों द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर पालिका परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी (img-dynamite news)

स्थानीय निवासियों को आवागमन में समस्या

​जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुंज कॉलोनी के मुख्य गेट पर संचालित नॉनवेज होटल, मंदिर के पास खुली मीट की और अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन एवं दैनिक जीवन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनी निवासी योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसमें अतिक्रमण व अवैध दुकानों को तत्काल हटाए जाने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें-

बता दें कि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने समस्याओं को तुरंत संज्ञान में लिया और संबंधित विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें-

प्रशासन करेगी सख्त कार्रवाई

​नगर पालिका प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर अतिक्रमण व दुकानें स्वयं नहीं हटाई गईं, तो प्रशासन द्वारा दुकानों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसका पूरा हर्जाना-खर्च भी संबंधितों से वसूला जाएगा। ​प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद कृष्णा कुंज कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली है तथा डाइनामाइट न्यूज़ का आभार व्यक्त किया है।

Location :  Mainpuri

Published :  4 November 2026, 12:57 PM IST