मैनपुरी पुलिस ने चलाया यातायात चेकिंग अभियान, बांटे हेलमेट

मैनपुरी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यातायात पुलिस द्वारा नवीगंज टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 January 2026, 5:37 PM IST

Mainpuri: सड़क पर सुरक्षित सफर हर किसी की जरूरत है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और नियमों के पालन को बढ़ावा देने के मकसद से विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को कम करना रहा।

नवीगंज टोल प्लाजा पर चला अभियान

जनपद मैनपुरी में यह विशेष यातायात चेकिंग अभियान थाना बेवर क्षेत्र के अंतर्गत नवीगंज टोल प्लाजा पर संचालित किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित इस अभियान में आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया।

Video: मैनपुरी के ऐतिहासिक ‘राजा का ताल’ पर अवैध कब्जे की कोशिश, भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप

अधिकारियों की रही सक्रिय मौजूदगी

अभियान का नेतृत्व यातायात अरुण कुमार सिंह ने किया। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक यातायात दीपशिखा सिंह, एआरटीओ मैनपुरी शिवम यादव, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक बेवर अनिल कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं अभियान की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

हेलमेट को लेकर जागरूकता

चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। जो चालक बिना हेलमेट पाए गए, उन्हें रोका गया और यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया गया। कई चालकों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए। जिससे वे आगे से नियमों का पालन कर सकें और सुरक्षित यात्रा कर सकें। चालकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने छात्रों से भरी वैन को मारी टक्कर, चालक की मौत, भारी चीख-पुकार, जानिये पूरा अपडेट

सुरक्षित सड़क का संदेश

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन खुद और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि मैनपुरी की सड़कें और अधिक सुरक्षित बन सकें।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 17 January 2026, 5:37 PM IST