Mainpuri News: सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने एनकाउंटर और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अभिषेक बनर्जी मामले पर भी सरकार को घेरा

मैनपुरी में सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था और एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर जाति विशेष को जोड़कर किए जा रहे हैं। वहीं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 June 2026, 3:12 PM IST

Mainpuri: समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश कठेरिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, एनकाउंटर नीति और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मैनपुरी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में होने वाले एनकाउंटरों को जाति विशेष से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में एनकाउंटर हुए हैं, उनकी वास्तविकता और निष्पक्ष जांच सामने आनी चाहिए। उनका कहना था कि प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं हुईं, बुलडोजर कार्रवाई भी हुई और एनकाउंटर भी हुए, लेकिन जिन मामलों में कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत थी, वहां सरकार अपेक्षित कदम नहीं उठा रही है।

एनकाउंटर और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

विधायक ने कहा कि सरकार लगातार कानून व्यवस्था बेहतर होने के दावे कर रही है, लेकिन प्रदेश में अपराध की घटनाएं अभी भी सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एनकाउंटर नीति इतनी प्रभावी है तो अपराध पूरी तरह नियंत्रण में क्यों नहीं आ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी विवादित एनकाउंटर मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

महंगाई, कानून व्यवस्था और राजनीति पर ऐसा हमला… मैनपुरी में डिंपल यादव के बयान से मचा सियासी भूचाल

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी मामले पर भी बोले

सपा विधायक ने अभिषेक बनर्जी से जुड़े कथित हमले के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उनके अनुसार देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती दिखाई दे रही है और सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास करती हुई नजर नहीं आती।

"जनता समय आने पर जवाब देगी"

Mainpuri Murder Case: एक जमीन, तीन चेहरे और मौत की वो रात… मैनपुरी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

सपा विधायक ने कहा कि देश का लोकतंत्र मजबूत रहना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों तथा जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता वर्तमान परिस्थितियों को देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी।

Location :  Mainpuri

Published :  3 June 2026, 3:12 PM IST