
लोधी राजपूत महासभा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव (Source: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपूरी जिले के लोधी समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से कार्यरत अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा (उत्तर प्रदेश) ने जनपद मैनपुरी में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिलन राजपूत को जनपद मैनपुरी का मंत्री मनोनीत किया है।
जारी मनोनयन पत्र के अनुसार महासभा का गठन 15 दिसंबर 2024 को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में ध्वनिमत से किया गया था। संगठन का उद्देश्य लोधी समाज को संगठित करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी सचिदानन्द हरि साक्षी जी महाराज (सांसद), राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह "राजू भैया", तथा राष्ट्रीय महामंत्री गंगाचरण राजपूत की सहमति से जनपदों में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मिलन राजपूत को मैनपुरी जनपद का मंत्री नियुक्त किया गया है।
मनोनयन पत्र में नवमनोनीत पदाधिकारी से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा लोधी समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज में भाईचारा, एकता एवं संगठन की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
Mainpuri News: जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से सियासी संग्राम! सपा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
महासभा के प्रदेश सचिव कश्मीर सिंह लोधी द्वारा जारी मनोनयन पत्र में नवमनोनीत पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मिलन राजपूत के नेतृत्व में मैनपुरी जनपद में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
यह मनोनयन लोधी समाज को संगठित करने, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से महासभा के उद्देश्यों को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की है।
Location : Mainpuri
Published : 1 August 2026, 12:35 PM IST