सजी भव्य झांकियां, गूंजे बप्पा के जयकारे और उमड़ा आस्था का सैलाब; मैनपुरी में गणेश उत्सव पर देखिए भक्ति का यह अलौकिक नजारा

गणेश चतुर्थी पर मैनपुरी में चारों ओर भक्ति का रंग दिखाई दिया। आकर्षक पंडालों में गणपति विराजे तो ढोल-नगाड़ों और जयकारों से शहर से गांव तक का माहौल भक्तिमय हो गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 6:06 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणपति स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्राएं निकालीं। इस दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडालों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई पंडालों में शाम होते ही भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी।

मैनपुरी में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 24 घंटे के भीतर 24 वारंटी और वांछित गिरफ्तार

गुलाब बाग में विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना

कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्राना मोहल्ले में स्थित गुलाब बाग में भी हर वर्ष की तरह इस बार गणेश चतुर्थी का आयोजन धूमधाम से किया गया। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं

गुलाब बाग सहित अन्य स्थानों पर गणेश पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शाम के समय दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। आरती और भजन-कीर्तन के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

एक महीने पहले भी हुई थी मारपीट, अब दोबारा हमला कर उजड़ा घर का चैन: मैनपुरी में पीड़ित परिवार का छलका दर्द

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

गुलाब बाग के कार्यक्रम में श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Location :  Mainpuri

Published :  14 September 2026, 6:06 PM IST