हिंदी
मैनपुरी ASP अरुण कुमार सिंह एक्टिव मोड में दिखे
Mainpuri: जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरुण कुमार सिंह ने गुगुवार को विशेष अभियान के तहत थाना भोगांव क्षेत्र में पैदल गश्त की। यह अभियान पुलिस की सक्रियता, जनता में विश्वास और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए चलाया गया।
अभियान के क्रम में एएसपी अरुण कुमार सिंह अलीपुर खेड़ा चौकी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान उन्होंने भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों, दुकानों के आसपास की गतिविधियों और संभावित संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों के बारे में जानकारी ली।
Kannauj: खेत में एक नहीं 3-3 अजगर देखकर दंग रह गए किसान, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जनता से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।
गश्ती टीम ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा मुख्य मार्गों से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। वाहन चालकों के कागज़ातों की पड़ताल की गई और जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उन्हें आवश्यक चेतावनी दी गई। यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर भी एएसपी ने कड़े निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Viral News: 25 लाख की नौकरी छोड़ खोली क्लाउड किचन! सपने पूरे करने बना डिलीवरी ब्वॉय
अपर पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान चौकी क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। विशेष रूप से, रात्रि गश्त को सक्रिय और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कर्मियों को तत्परता से प्रतिक्रिया देनी होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में तेजी से सफलता मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन और भीड़भाड़ के समय में पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, इसलिए सतर्कता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
एएसपी सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना भी की तथा उन्हें बेहतर ढंग से जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था को हर हाल में मजबूत बनाए रखना पुलिस का दायित्व है।
Location : Mainpuri
Published : 4 December 2025, 10:57 PM IST