
हरिद्वार से 950 KM की स्केटिंग यात्रा (Img: Dynamite News)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक युवक ने स्केटिंग के जरिए अनोखी धार्मिक यात्रा शुरू की है। युवक हरिद्वार से कांवड़ का जल लेकर करीब 950 किलोमीटर की दूरी स्केटिंग से तय करते हुए महराजगंज के इटहिया मंदिर पहुंचने के लिए रवाना हुआ है। युवक के मुताबिक, वह करीब 20 किलो वजन का बैग साथ लेकर यह यात्रा कर रहा है।
युवक का दावा है कि इससे पहले वह अयोध्या राम मंदिर, हरिद्वार, केदारनाथ, प्रेम मंदिर और राजस्थान के खाटू श्याम जी समेत कई धार्मिक स्थलों की यात्रा स्केटिंग के माध्यम से कर चुका है। अब उसने हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर इटहिया मंदिर तक स्केटिंग से पहुंचने का संकल्प लिया है।
युवक करीब 20 किलो वजन का बैग लेकर स्केटिंग कर रहा है। उसका कहना है कि महराजगंज जिले में इस तरह की लंबी कांवड़ यात्रा स्केटिंग के जरिए करने वाला वह अकेला युवक है। इसी प्रयास के जरिए वह जिले में एक अलग पहचान बनाने और इतिहास रचने का दावा कर रहा है।
Maharajganj: कोल्हुई में नकली पनीर-खोया का कारोबार! रात के अंधेरे में कहां से पहुंच रही खेप?
हरिद्वार से महराजगंज तक करीब 950 किलोमीटर की दूरी तय करना युवक के लिए बड़ी चुनौती है। लंबी दूरी, मौसम और सामान के वजन के बावजूद वह अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। युवक का उद्देश्य स्केटिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रा पूरी कर महराजगंज के प्रसिद्ध इटहिया मंदिर में जल चढ़ाना है।
Location : Maharajganj
Published : 19 August 2026, 8:53 PM IST
Topics : 950 KM Skating Journey Kanwar Yatra 2026 Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Skating Journey Skating Kanwar Yatra