
प्रतीकात्मक चित्र (Img: Google)
Maharajganj: महराजगंज जनपद मुख्यालय स्थित शास्त्रीनगर वार्ड नंबर-22 में वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे एक परिवार पर कथित हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग हैरान हैं कि यात्रा से ठीक पहले ऐसा विवाद कैसे भड़क गया।
पीड़ित अखिलेश पाण्डेय पुत्र वेदव्रत ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि 27 मई 2026 की सुबह करीब 4 बजे वह अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पहले से घात लगाए उनके घर के बाहर पहुंचे और अचानक विवाद शुरू कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि अनुज उर्फ विकास, संध्या देवी पत्नी विनोद, माला पुत्री विनोद और अंकिता पुत्री विनोद ने एकजुट होकर उनके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार दहशत में आ गया।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज में सरकारी आवास का टूटा ताला, वन अधिकारी के घर हुई चोरी से मचा हड़कंप
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा पर जा रहे परिवार के साथ हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Location : Maharajganj
Published : 29 May 2026, 11:20 AM IST
Topics : BreakingNews Crimenews Maharajganj uppolice vaishnodevi