महराजगंज में तहसीलदारों की ट्रांसफर, सदर-निचलौल समेत तीन तहसीलदार बाहर, तीन नए अधिकारियों की जिले में एंट्री

महराजगंज के तहसील प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। सदर तहसीलदार पंकज शाही, निचलौल तहसीलदार अमित कुमार सिंह समेत तीन अधिकारियों को गैर जनपद भेज दिया गया है। वहीं, जौनपुर, देवरिया और सुल्तानपुर से तीन नए तहसीलदारों की महराजगंज में तैनाती की गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 16 November 2026, 11:17 AM IST

Maharajganj: जनपद में प्रशासनिक तबादलों का दौर जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव के बीच अब तहसीलदार स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है। महराजगंज में तैनात तीन तहसीलदारों को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि तीन नए तहसीलदारों को जिले में तैनाती मिली है।

तबादला सूची के मुताबिक सदर तहसीलदार पंकज शाही को महराजगंज से चंदौली भेजा गया है। वहीं, निचलौल तहसीलदार अमित कुमार सिंह का तबादला अमेठी जनपद के लिए हुआ है। इसके अलावा तहसीलदार कर्ण सिंह को गोंडा स्थानांतरित किया गया है।

दूसरी तरफ महराजगंज में तीन नए तहसीलदारों की तैनाती की गई है। जौनपुर से अजीत कुमार, देवरिया से अरुण कुमार और सुल्तानपुर से मयंक मिश्रा को महराजगंज भेजा गया है।
इस फेरबदल में जिले से तीन तहसीलदारों की विदाई और तीन नए अधिकारियों की आमद होगी। अब देखना होगा कि नए अधिकारी कब तक कार्यभार ग्रहण करते हैं और उन्हें जिले की किन तहसीलों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

Location :  Maharajganj

Published :  16 November 2026, 11:06 AM IST