सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो सीधे जाओगे जेल! महराजगंज में SP की उपद्रवियों को चेतावनी

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर महराजगंज पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवा में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 October 2026, 8:57 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज नौतनवा थाना में दुर्गा पूजा, दशहरा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क है। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के साथ नौतनवा कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

प्रमुख मार्गों और बाजारों का किया भ्रमण

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने नौतनवा थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही असामाजिक और अराजक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

महराजगंज में दुर्गा नवमी और दशहरा पर ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री; 4 जगहों पर डायवर्जन

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया, ताकि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनी रहे।

पलक झपकते ही बीच सड़क पर पलट गया वाहन! महराजगंज में PWD गाड़ी हादसे के बाद चालक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

अफवाहों से बचने की पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से दुर्गा पूजा, दशहरा और आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने को कहा गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Location :  Maharajganj

Published :  18 October 2026, 8:57 PM IST