महराजगंज के SDM का मथुरा हुआ तबादला, इन PCS अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

महराजगंज जिले से तबादले की बड़ी खबर सामने आ रही है। जनपद के एसडीएम का मथुरा तबादला हो गया है। इसके साथ ही 5 पीसीएस अफसरों को भी नई जगह तैनाती मिली है।  बरेली, जालौन, मथुरा, गोंडा और प्रयागराज में नई तैनाती दी गई है। अचानक हुए तबादलों से जिले में प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 January 2026, 8:59 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले से तबादले की बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने शनिवार रात को प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। शासन ने पांच अफसरों के तबादले कर दिए। जनपद के एसडीएम का मथुरा तबादला हो गया है। इसके साथ ही 4 पीसीएस अफसरों को भी नई जगह तैनाती मिली है।

तबादला सूची के अनुसार महराजगंज के एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा बनाया गया है। राजेश कुमार वर्मा का तबादला जालौन से बरेली किया गया है।

वहीं उप जिलाधिकारी सुनील कुमार को प्रयागराज से जालौन का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया। वहीं कमलेश चन्द्र को  उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज बनाया गया।  अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार को मथुरा से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा बनाया गया।

अधिकारियों की तबादला सूची

 

 

अफसरों की तबादला सूची

 

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इन जिलों में  फेरबदल किया है। इन तबादलों से स्थानीय प्रशासनिक तंत्र में नई सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Maharajganj: मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर DM सख्त, निर्माण में घटिया ईंटें बरामद, अधिकारियों को फटकार

विकास योजनाओं पर पड़ेगा असर

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति जैसे विभाग सीधे तौर पर जनहित से जुड़े हैं। इन योजनाओं में गति लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इसी तरह, लोक सेवा आयोग में उप सचिव का पद भी अत्यंत संवेदनशील है, जहां चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता सर्वोपरि होती है।

Maharajganj: जिला कारागार में देर शाम धमके DM–SP, मचा हड़कंप, मिली ये व्यवस्था

जानकारी के अनुसार जिन जिलों में नए अधिकारी पहुंचे हैं, वहां प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारी अपने अनुभव और कार्यशैली से विकास कार्यों को गति देंगे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 31 January 2026, 8:59 PM IST