
महराजगंज में न्यायिक अधिकारियों के तबादले (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Maharajganj: यूपी सरकार ने बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। सीमावर्ती जिला महराजगंज को जहां आधा दर्जन नए न्यायिक अधिकारी मिले वहीं दो अफसरों का तबादला गैर जनपद में कर दिया गया है।
महराजगंज के न्यायिक अधिकारी सियाराम चौरसिया को बागपत और फूलचंद कुशवाहा को गोंडा भेजा गया है।
बाजार में खड़ी की बाइक… कुछ ही मिनट में हो गई गायब, महराजगंज में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप
महराजगंज में छह नए न्यायिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। मुरादाबाद के न्यायिक अधिकारी शैलेंद्र वर्मा को महराजगंज में भेजा गया है। आबिद शमीम को सोनभद्र से, गाजियाबाद के विनोद कुमार, आगरा के ज्ञानेंद्र राव, आगरा के ही महेन्द्र कुमार प्रथम और गाजीपुर के अलख कुमार को महरागंज में न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिन न्यायिक अधिकारियों ने नियमित ट्रांसफर और समय से पहले तबादले के लिए आवेदन किया था वे अफसर टीए-डीए के हकदार नहीं होंगे।
Location : Maharajganj
Published : 5 April 2026, 7:25 PM IST