
दिखी इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल
Maharajganj: बरगदवा थाना क्षेत्र के सिहाभार गांव में इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव में खेलते समय सात वर्षीय मासूम समर चौहान अचानक पानी से भरे गड्ढे में डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख पास के खेत में काम कर रहे जगदीश गौतम बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद पड़े।
जगदीश गौतम पुत्र झगरु उम्र 40 वर्ष ने कड़ी मशक्कत कर मासूम समर चौहान को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन इसी दौरान वह खुद गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी यह घटना सुनी, वह जगदीश गौतम की बहादुरी और त्याग की सराहना करता नजर आया।
बरगदवा थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Location : Maharajganj
Published : 23 July 2026, 1:21 AM IST
Topics : Bargadwa Police Station Child Rescue jagdish gautam Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) sihabhar village