
महराजगंज के सहकारी बैंक में इनकम टैक्स विभाग की रेड (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के नगर सहकारी बैंक पर आयकर (Income Tax) विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा है। इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही बैंक परिसर और स्थानीय व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। टीम के अचानक बैंक के भीतर प्रवेश करने से वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की टीम पूरी तैयारी के साथ अचानक नगर सहकारी बैंक पहुंची। टीम के अचानक बैंक के अंदर दाखिल होने की भनक लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक के भीतर चल रहे कामकाज को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही पर भी पैनी नजर रखी जाने लगी। अचानक हुई इस छापेमारी के कारण बैंक से जुड़े लोगों और खाताधारकों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
आयकर विभाग की टीम द्वारा नगर सहकारी बैंक में की जा रही यह कार्रवाई बेहद गोपनीय और गंभीर मानी जा रही है। टीम के सदस्य बैंक के भीतर मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड, खातों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बेहद बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। इस छापेमारी का उद्देश्य वित्तीय लेन-देन में किसी प्रकार की अनिमिता या गड़बड़ी का पता लगाना बताया जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इस पूरी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों की यह ताबड़तोड़ जांच लगातार जारी है।
महराजगंज के नगर सहकारी बैंक में इनकम टैक्स की इस अचानक पड़ी रेड की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों, बैंक से जुड़े जानकारों और अन्य व्यापारियों में भारी खलबली मच गई है। फिलहाल, आयकर विभाग की टीम बैंक के भीतर दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है।
Location : Maharajganj
Published : 8 October 2026, 2:13 PM IST
Topics : Income Tax raid IT Department Action Maharajganj Bank Raid Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Nagar Sahakari Bank