
महाराजगंज की सड़कें बदहाल (Img: Dynamite News)
Maharajganj: सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवलापुर से झुगवां चौराहा होते हुए चौक बाजार की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
यह मार्ग सदर ब्लॉक के ग्रामीणों के साथ ही नौतनवा ब्लॉक से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मिठौरा ब्लॉक के बेलाशपुर, नाथनगर, नवडीहवा और रामग्राम समेत करीब 25 गांवों के लोग चौक बाजार और जिला मुख्यालय जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें - Maharajganj: घर से स्कूल के लिए निकला, रास्ते में ऐसा क्या हुआ? पुल पर सामान मिला और नहर में मिली लाश
सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढे़ं - Maharajganj: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कक्षा 7 का हिमांशु! त्रिमुहानी पुल पर मिली साइकिल-बैग, NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी प्रभावी मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत होने से करीब 25 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
Location : Maharajganj
Published : 9 September 2026, 4:22 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Maharajganj transport issues Uttar Pradesh News Waterlogging