
हाईटेंशन पोल
Maharajganj: नौतनवा तहसील के भगवानपुर रोड पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रोड के किनारे से गुजर रही हाईटेंशन तार का पोल सालों से टूटकर नीचे खेत की तरफ झुका हुआ है, लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदारों की अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पोल के सहारे ही विद्युत आपूर्ति संचालित हो रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है।
महराजगंज: नौतनवा तहसील के भगवानपुर रोड पर हाईटेंशन पोल सालों से झुका हुआ, विभाग अभी भी चुप! ग्रामीणों ने चेतावनी दी@UPPCLLKO #Maharajganj pic.twitter.com/ZSsOHtecv1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 7, 2026
ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति कई सालों से बनी हुई है लेकिन विभागीय अधिकारी चुप बैठे हैं। पोल के झुकने और तारों के टूटने के कगार पर होने के कारण किसी भी समय विद्युत हादसा हो सकता है।
BIG News: कुवैत में तेज रफ्तार टैंकर ने महराजगंज के युवक को कुचला, मुस्तफा खान की मौत
हनुमानगढ़िया गांव के पास रोड किनारे खेत में स्थित यह हाईटेंशन पोल आधे से ज्यादा झुका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रबी की फसल तैयार होने वाली है और अगर पोल या तार गिरते हैं तो फसलों और लोगों को भारी नुकसान हो सकता है। पोल पूरी तरह से कमजोर हो चुका है और तेज हवाओं के झोंके में यह कहीं भी गिर सकता है। ऐसे में विभाग की ओर से तुरंत सतर्कता जरूरी है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि इस पोल को तुरंत दुरुस्त किया जाए और जर्जर तारों को भी ठीक किया जाए। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ रबी की फसल सुरक्षित रहेगी बल्कि आम लोगों की जान का भी खतरा टलेगा।
महराजगंज: सरकारी अस्पताल में इलाज या मजबूरी? डॉक्टर पर कमीशनखोरी का आरोप, डीएम तक पहुंचा मामला
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने समय पर कदम नहीं उठाया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और तब जिम्मेदारों को सवालों के घेरे में आना पड़ेगा।
Location : Maharajganj
Published : 8 March 2026, 4:20 AM IST