महराजगंज में सरकारी आवास का टूटा ताला, वन अधिकारी के घर हुई चोरी से मचा हड़कंप

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में वन विभाग के सरकारी आवास में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने उप क्षेत्रीय वन अधिकारी के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 May 2026, 11:06 AM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में वन विभाग के सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मधवलिया रेंज में तैनात उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक सिंह के सरकारी आवास को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

परिवार के साथ घर गए थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जनपद के रहने वाले हैं। वह वर्तमान समय में निचलौल क्षेत्र के हरेंडीह स्थित वन विभाग परिसर के सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 मई 2026 को वह परिवार के साथ अपने घर गए हुए थे।

वापस लौटे तो उड़ गए होश

अवकाश समाप्त होने के बाद जब वह वापस सरकारी आवास पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर पूरा कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी और दीवान खुले हुए थे तथा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। घर की स्थिति देखकर परिवार के होश उड़ गए।

नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 13 हजार रुपये नकद, पत्नी की छह जोड़ी बिछिया, बच्चे के गले का लॉकेट तथा अन्य घरेलू और खाने-पीने का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाद पीड़ित अधिकारी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

UP News Live: पलक झपकते कैसे नेस्तानाबूद हुआ पुल, हमीरपुर में 6 श्रमिकों की मौत का दोषी कौन? यूपी की ख़बरों महाअड्डा

पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद पीड़ित अधिकारी ने निचलौल थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। के प्लेटफॉर्म 5 पर हुए हादसे में दो घायल

Location :  Maharajganj

Published :  29 May 2026, 11:06 AM IST