चौक नगर पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल, ईओ ओमप्रकाश यादव का तबादला जालौन

करीब डेढ़ वर्ष तक नगर पंचायत चौक में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे ओमप्रकाश यादव का तबादला जालौन जनपद कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में विकास कार्यों के साथ कई प्रशासनिक मुद्दे भी चर्चा का विषय बने रहे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 June 2026, 8:57 PM IST

Maharajganj: नगर पंचायत चौक में तैनात अधिशासी अधिकारी (ईओ) ओमप्रकाश यादव का तबादला शासन स्तर से जालौन जनपद कर दिया गया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद नगर पंचायत में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

हालांकि वर्तमान में चल रहे जनगणना संबंधी कार्यों को देखते हुए उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किए जाने की संभावना कम है और माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में औपचारिक रूप से रिलीव किया जाएगा।

महराजगंज को मिला नया प्रभारी मंत्री, जानिए किसे सौंपी गई जिम्मेदारी

डेढ़ वर्ष तक तैनात रहे अधिशासी अधिकारी

ओमप्रकाश यादव ने नगर पंचायत चौक में लगभग डेढ़ वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्य कराए गए। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से विभिन्न विकास योजनाओं को गति देने का प्रयास किया गया, जिससे नगर क्षेत्र में कई परियोजनाओं पर काम हुआ।

महराजगंज: चोरी के एक माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित

हालांकि उनका कार्यकाल केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई बार विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक मामलों को लेकर चर्चाये भी सामने आए। विकास कार्यों की गुणवत्ता, निविदा प्रक्रिया और कुछ अन्य प्रशासनिक निर्णयों को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठे। इन मुद्दों को लेकर समय-समय पर शिकायतें भी हुईं, जिसके कारण उनका कार्यकाल चर्चा में बना रहा।

Location :  Maharajganj

Published :  4 June 2026, 8:46 PM IST