
डीएम-एसपी ने परतावल में ईदगाहों और संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परतावल क्षेत्र में ईदगाहों, नमाज स्थलों और संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि सभी नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल पारंपरिक आयोजनों को ही अनुमति दी जाए और किसी भी नई परंपरा या अनधिकृत गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम ने बलि स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने और पशु अपशिष्टों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि खुले स्थानों पर किसी भी प्रकार की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर नमाज अदा न होने पाए और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए।
सुबह से लाइन में खड़े लोगों को आखिर सिलेंडर क्यों नहीं मिला? एजेंसी पर उठे सवाल
एसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में ही संपन्न कराया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 28 May 2026, 11:27 AM IST