धानी बाजार में पहली बारिश ने खोल दी निर्माण की पोल, सामने आया ये चौंकाने वाला सच

धानी बाजार में लाखों रुपये की लागत से बनी सुंदरीकरण परियोजना की बाउंड्री वॉल पहली ही बारिश में भरभराकर गिर गई। इस हादसे से जनहानि तो टल गई, लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 July 2026, 11:30 PM IST

Maharajganj: जनपद के धानी बाजार में सुंदरीकरण परियोजना के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित बाउंड्री वॉल पहली ही मानसूनी बारिश में धराशायी हो गई। रात को अचानक पूरी दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हो सकता था बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह बाउंड्री वॉल बनाई गई थी, वहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी और राहगीरों का आना-जाना रहता है। आसपास के बच्चे भी अक्सर इसी परिसर में खेलते हैं। राहत की बात यह रही कि दीवार देर रात गिरी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन में होता तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

ग्रामीणों ने हाल ही में फरेंदा क्षेत्र में बाउंड्री वॉल गिरने से एक मासूम की हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा कि उस दर्दनाक घटना से भी जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों ने कोई सबक नहीं लिया। उनका कहना है कि ऐसे निर्माण कार्य आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

खुलेगा इतिहास का एक और बड़ा पन्ना: महराजगंज के रामग्राम स्तूप में सर्दियों से शुरू होगी खुदाई

ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई। उनका कहना है कि घटिया ईंट, निम्न गुणवत्ता की बालू और सीमेंट की कम मात्रा का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण पहली ही बारिश में पूरी दीवार ढह गई। ग्रामीणों ने इसे विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।

कप्तान की ‘शक्ति’ और टीम का दम: सीएम डैशबोर्ड पर चमकी महराजगंज पुलिस, मिला A+ रैंकिंग का इनाम

ग्रामीणों ने की ये मांग

रात में हुए हादसे से जनहानि तो टल गई, लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 July 2026, 11:23 PM IST