
CDO महेंद्र सिंह अचानक पहुंचे टीएचआर उत्पादन इकाई केंद्र
Maharajganj: जनपद के विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा रसूलपुर में संचालित टीएचआर (टेक होम राशन) उत्पादन इकाई का मुख्यविकास अधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा अचानक औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीएचआर प्लांट पर मशीनों की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया तथा कच्चे माल की गुणवत्ता और उसके उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
अमरूद की पत्तियों से बालों की देखभाल: ये देसी नुस्खा हो रहा वायरल, ऐसे करें इस्तेमाल
अधिकारियों ने प्लांट परिसर के फर्श की मरम्मत कराने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा इकाई में कार्यरत सभी महिलाओं को गुणवत्तापरक उत्पादन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीएचआर तैयार कर समय से आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
Maharajganj: धूल में सोना खोजती ज़िंदगियां, सुनारी गली की महिलाओं की संघर्षभरी कहानी
निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में नियमित निगरानी जारी रहेगी।
Location : Maharajganj
Published : 6 February 2026, 5:59 PM IST
Topics : CDO Mahendra Singh Maharajganj News UP News