मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, देवर ने की भाभी की हत्या, लूडो खेल…

मैनपुरी में देवर ने मामूली विवाद में भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने 12 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। जिससे इलाके में फैली दहशत के बीच लोगों को राहत मिली है। सीओ करहल अजय चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 23 March 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

Mainpuri: एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। जहां मामूली मजाक ने खूनी रूप ले लिया। घर के भीतर खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया था लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले से पर्दा उठा दिया है।

क्या है पूरा मामला

जनपद मैनपुरी के कुर्रा पुलिस थाना क्षेत्र के दिल्हा गांव में 12 दिन पहले एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में डर और अनिश्चितता का माहौल बन गया था। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे बड़ी सफलता हाथ लगी।

आरोपी देवर निकला हत्यारा

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहन तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रिषभ के रूप में हुई है। यह मृतका का देवर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

मैनपुरी में सनसनीखेज मामला: सात साल की मासूम बच्ची से शर्मनाक हरकत, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा

लूडो खेल के दौरान हुआ विवाद

पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया। वह और भी चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन घर में लूडो खेला जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने मजाक में अपनी भाभी को पिंच कर दिया। जिसका महिला ने विरोध किया। मामूली सी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी भाभी की हत्या कर दी।

पुलिस का खुलासा और कार्रवाई

इस पूरे मामले का खुलासा सीओ करहल अजय चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।

इलाके में दहशत, अब राहत

घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल था। लोग इस बात से सहमे हुए थे कि आखिर इतनी छोटी सी बात पर कोई इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और खुलासे के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 23 March 2026, 4:21 PM IST

Advertisement