
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह (Source: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 19 सितंबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।
19 सितंबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी ल
उत्तर प्रदेश के जनपद ममें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने यूपीआई पर प्रस्तावित टैक्स का समर्थन करते हुए कहा कि हर चीज सब्सिडी पर नहीं चल सकती, इसलिए देश हित में जनता को सरकार का सहयोग करना चाहिए। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसे लेकर फैलाया जा रहा भ्रम दूर होना चाहिए, क्योंकि यह देश के भले और सबको समान अधिकार देने के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक परंपराएं अपनी जगह अलग हैं, लेकिन देश का कानून सभी नागरिकों के लिए एक समान होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के तिलोई क्षेत्र के निवासी भारतीय सेना के नायब सूबेदार सलमान खान का चयन जापान के नागोया में आयोजित होने वाले एशियाड-2026 की भारतीय रोइंग टीम में हुआ है। वर्ष 2018 में सेना में शामिल होने वाले सलमान ने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर दस पदक, एशियन चैंपियनशिप में रजत और एशियन रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीता है। अब वह जापान में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से अमेठी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में गर्व का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में नौवीं के छात्रों द्वारा 'जय श्रीराम' बोलने पर शिक्षक जनार्दन राम ने कथित रूप से फटकार लगाई, जिससे मामला तूल पकड़ गया। छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं, शिक्षक का कहना है कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया था। घटना से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर धरना दिया और कड़े विरोध के साथ शिक्षक के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस व प्रबंधन मामले को शांत कराने में जुटे हैं।
यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट और उस पर लगने वाले जीएसटी को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में फतेहपुर के व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का तर्क है कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी लगने से उनके कारोबार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने इस व्यवस्था की समीक्षा कर व्यापारियों को राहत देने और डिजिटल भुगतान को सुगम बनाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र स्थित राज बिरयानी रेस्टोरेंट में 17 वर्षीय जीशान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीशान अपने बकाया रुपये मांगने रेस्टोरेंट गया था, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर सब्बीर अहमद, प्रदीप और अमन से उसका विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सब्बीर ने 32 बोर की अवैध देशी पिस्टल से उसे गोली मार दी, जिसकी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मानीकौरा अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पिस्तौल बरामद की है।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की दौड़ के दौरान 2021 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर चुके मेधावी इंजीनियर शिवम यादव की गश खाकर गिरने से मौत हो गई। शिवम सरकारी नौकरी पाने के लिए लगातार कड़ा संघर्ष कर रहे थे और उन्होंने रेलवे लोको पायलट की परीक्षा भी पास कर ली थी। होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए वे काफी दिनों से सुबह उठकर नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रहे थे। दौड़ के 11 राउंड पूरे करने के बाद, जब 12वां राउंड चल रहा था, तब वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश के जनपद बालमपुर के पूरनपुर मजरा में जर्जर बिजली के पोल और लटकते तार गंभीर खतरा बने हैं। कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपकर इन्हें तत्काल बदलवाने की मांग की है। कमजोर पोल और नीचे झूल रहे तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में एक तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल में अचानक भीषण आग लगने से 24 लोग फंस गए। अंदर मौजूद सनी भारद्वाज और उनके दोस्त बर्थडे पार्टी मनाने आए थे, तभी धुआं फैलने से अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए उन्होंने कांच की खिड़कियां तोड़ीं और मोबाइल टॉर्च जलाकर बाहर खड़े लोगों को अपने जिंदा होने का अहसास कराया। बाहर खड़ी मां सीमा भारद्वाज बेटे की सलामती के लिए बिलखती रहीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने 26 जुलाई के कार्यक्रम के बाद मैदान में हुए कार्यों से बिगड़ी स्थिति का उल्लेख करते हुए तत्काल निरीक्षण और मैदान को पूर्व स्थिति में लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया है।
सुल्तानपुर के भदैया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बालमपुर के मजरा पूरनपुर में जर्जर बिजली के पोल और लटकते तार ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्राम प्रधान के पति राहुल गुप्ता ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल पोल और तार बदलवाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुशीनगर, अयोध्या, कानपुर नगर, कासगंज, चित्रकूट, सहारनपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
हमीरपुर के सिटी फॉरेस्ट पार्क में सुंदरीकरण के लिए करीब तीन महीने पहले लाए गए 200 पेड़ों में से कई सूख गए। आरोप है कि समय पर रोपण और पानी की व्यवस्था नहीं होने से पेड़ बर्बाद हुए। एक पेड़ की अनुमानित कीमत 12
मैनपुरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान दिया। ममता बनर्जी के सिंबल को फ्रीज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। सरकार का चुनाव आयोग के फैसलों और उसकी कार्यप्रणाली से कोई लेना-देना नहीं है।
महराजगंज के पुरंदरपुर गोलीकांड में गिरफ्तार शब्बीर का पिस्टल के साथ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जांच में नया एंगल जुड़ गया है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे हथियार की पहचान की जांच कर सकती है। क्या यही हथियार वारदात में इस्तेमाल हुआ था, इसका खुलासा फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच से होगा।
बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के अंबियापुर गांव में पंखा ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट से करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
फतेहपुर की बेटियों ने अंडर-14 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐराया और विजयीपुर की छात्राओं ने प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व किया। गोरखपुर से लौटने पर खागा रेलवे स्टेशन पर बेटियों का फूल-मालाओं और आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया।
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के वितरोई गांव के पास शुक्रवार को कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सहसवान क्षेत्र निवासी 51 वर्षीय धनवीर की मौत हो गई, जबकि उनके साढ़ू अजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
देवरिया तहसील में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों, लंबित पत्रावलियों, खतौनियों के लॉक होने और मामलों के निस्तारण में देरी को लेकर नाराजगी जताई।
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहरा गांव में श्मशान घाट के पास जेसीबी से कथित मिट्टी खनन की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हो गया। हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और अनुमति व अभिलेख मांगे। कागजात तत्काल नहीं मिलने पर जेसीबी को अग्रिम कार्रवाई के लिए बागापार पुलिस चौकी पहुंचाया गया।
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 22 वर्षीय आकाश साहनी पोखरे में डूब गया। घटना के करीब 16 घंटे बाद भी युवक का सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं दौरे पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे वह डीएम रोड स्थित सांसद आदित्य यादव के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और हाजी रईस अहमद के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
सुलतानपुर में जीवित व्यक्ति के पिता को सरकारी अभिलेखों में ‘स्वर्गीय’ दर्शाने के मामले में तत्कालीन तहसीलदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर जयसिंहपुर कोतवाली में कार्रवाई हुई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर के असोथर नगर पंचायत के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित मातादीन रैदास के मुताबिक, चोर घर से चांदी की हाफ पेटी, पायल, सोने की लॉकेट माला, नथिया, अंगूठियां, झुमकी, तोड़िया, बेसर, बिछिया समेत कई आभूषण ले गए। वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने रात की पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठाए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
महराजगंज के सिसवा बाजार नगर में गणपति डोल जुलूस को देखते हुए शनिवार को 7 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। ऊंचे डोल और झंडों के हाईटेंशन तारों के संपर्क में आने से संभावित हादसों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। विद्युत उपखंड अधिकारी तुषार सिंह और अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने समेत बिजली से जुड़े जरूरी काम दोपहर 3 बजे से पहले निपटा लें। जुलूस समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अनेहरा गांव में करंट लगने से 28 वर्षीय विवाहिता महिमा की मौत हो गई। बताया गया कि कमरे में चल रहे फर्राटा पंखे को बंद करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। महिमा की दो बेटियां, 9 वर्षीय रिद्धी और 5 वर्षीय श्री, मां की मौत के बाद बेसुध हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
देवरिया के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में शनिवार को नहाते समय 21 वर्षीय युवक आकाश साहनी डूब गया। घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और पोखरे में युवक की तलाश शुरू कर दी। देर तक युवक का पता नहीं चल सका था। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने लोगों से बचाव कार्य में सहयोग करने और पोखरे के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की।
कानपुर के बरी गांव में हाईवे के पास सरकारी जमीन पर कथित तौर पर बनाए गए कब्रिस्तान के एक हिस्से पर केडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। शनिवार तड़के पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने 4 से 5 बुलडोजर से सरकारी भूमि के दायरे में बने ऊपरी निर्माण को हटाया। केडीए के ओएसडी सत शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई में कब्रों के अंदर के हिस्से को नहीं छेड़ा गया और केवल सरकारी जमीन पर बने चबूतरे व अन्य निर्माण हटाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था।
यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है, जबकि कुछ जगहों पर उमस और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर तक बारिश हो सकती है। हालांकि, अधिकांश इलाकों के लिए फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में आंधी-तूफान की भी संभावना नहीं है।
Location : Lucknow
Published : 19 September 2026, 9:21 AM IST