लखनऊ में फिर बदला स्कूलों का समय, अब इस नई टाइमिंग पर खुलेंगे स्कूल; BSA ने जारी किया आदेश

लखनऊ में मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 July 2026, 3:57 PM IST

Lucknow: राजधानी लखनऊ में स्कूलों की समय-सारिणी एक बार फिर बदल दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विपिन कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब प्री-प्राइमरी, नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 18 जुलाई 2026 से लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

गर्मी से राहत मिलने के बाद लिया गया फैसला

पिछले कुछ सप्ताह से लखनऊ में तेज गर्मी और लू के कारण स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया था। अब मौसम में बदलाव और तापमान में कमी आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय सामान्य करने का फैसला लिया है। इस बदलाव से छात्रों और अभिभावकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

यहां भी पढ़ें: School Holiday Alert: आज आपके शहर में खुलेंगे स्कूल या रहेगी छुट्टी? भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश

बीएसए  के आदेश में कहा गया है कि नई समय-सारिणी का पालन सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से करना होगा। आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति

शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रति महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं।

यहां भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway: अब सिर्फ 45 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें यूपी के पहले बैरियर-फ्री हाईवे की हर खूबी

अभिभावकों और छात्रों को मिलेगी सुविधा

नई समय-सारिणी लागू होने के बाद छात्रों को पहले की तुलना में अधिक समय तक नियमित पढ़ाई का अवसर मिलेगा। वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को निर्धारित समय पर विद्यालय भेजें और नई व्यवस्था का पालन करें।

Location :  Lucknow

Published :  18 July 2026, 3:57 PM IST