लखनऊ विकास प्राधिकरण की नई पहल: गोमती रिवरफ्रंट पर सजेगा लेजर शो, ग्रीन कॉरिडोर का काम भी होगा तेज

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर के पर्यटन और यातायात को बेहतर बनाने के लिए बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। गोमती रिवरफ्रंट पर वॉटर बेस्ड लाइट एंड साउंड शो के जरिए नवाबी दौर और इतिहास को दिखाया जाएगा, जबकि लोहिया पार्क में बच्चों के लिए प्ले फाउंटेन बनेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 12:07 PM IST

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को संवारने की दिशा में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ प्रमुख विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

गोमती रिवरफ्रंट पर दिखेगा नवाबी दौर का इतिहास

शहरवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहे गोमती रिवरफ्रंट पर अब एक नया और भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नदी का जलस्तर कम होने के बाद यहां वॉटर बेस्ड लाइट एंड साउंड (लेजर) शो तैयार किया जा रहा है। इस अनोखे शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ लखनऊ की समृद्ध नवाबी संस्कृति, कला और ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इस योजना से शहर के पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

काशी में ‘Wings Over Ganga’ का रोमांच, राफेल से प्रचंड तक दिखाएंगे हवाई कौशल

लोहिया पार्क में बच्चों के लिए सजेगा प्ले फाउंटेन

बच्चों के मनोरंजन और उनकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लोहिया पार्क में भी विशेष विकास कार्य किए जा रहे हैं। पार्क के अंदर बच्चों के लिए एक आधुनिक चिल्ड्रेन प्ले एरिया और प्ले फाउंटेन विकसित किया जा रहा है। इस प्ले फाउंटेन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स (कलरफुल लाइट्स) और बेहतरीन संगीत (म्यूजिक) की खास व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह बच्चों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।

Festival: शरद पूर्णिमा आज, खीर कब रखें और सुबह कितने बजे निकालें? जानें जरूरी बातें

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना से मिलेगी जाम से राहत

राजधानी के लोगों को यातायात की समस्या और ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत दिलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों को भी गति दी जा रही है। एलडीए उपाध्यक्ष ने परियोजना के तीसरे चरण (बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर साइट तक) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहीद पथ को जोड़ने वाले क्लीवर लीफ के काम को जल्द से जल्द पूरा करने और मरी माता मंदिर के पास क्लियरेंस तथा नाला-सड़कों के सुदृढीकरण के कार्यों को रफ्तार देने के निर्देश दिए।

Location :  Lucknow

Published :  25 October 2026, 12:07 PM IST