लखनऊ वासियों के लिए अहम जानकारी, बार-बार बिजली गुल होने पर क्या करें?

लखनऊ में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मध्य क्षेत्र के संवेदनशील उपकेंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। अब उपभोक्ताओं को रात के समय बिजली जाने या किसी तकनीकी समस्या के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तकनीकी कर्मियों और अभियंताओं की तैनाती की है, जो मौके पर ही शिकायतों का समाधान करेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 11:39 AM IST
1 / 5 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है, ताकि रात के समय बिजली गुल होने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। उपभोक्ता संबंधित उपकेंद्र के तकनीकी कर्मियों और अभियंताओं से सीधे फोन पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इस कदम से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। (Img: Google)
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location :  Lucknow

Published :  22 May 2026, 11:39 AM IST