
IPS साद मियां खान (image: social media)
Noida Desk: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के तबादले हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने यूपी के बड़े 35 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनके दो मुख्य नाम नोएडा (Noida Police) में तैनात आईपीएस अफसरों के भी हैं। डाइनामाइट न्यूज़ को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक लिस्ट मिली है। इस लिस्ट के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में लंबे समय से तैनात आईपीएस अफसर साद मियां खान (IPS Saad Miyan Khan) का ट्रांसफर हो गया है। उनके साथ आईपीएस रविशंकर निम (IPS Ravishankar Nim) का तबादला हुआ है।
साद मियां खान का ट्रांसफर आगरा (Agra) हुआ है। उनको अब आगरा में डीसीपी (DCP Agra) की जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि, साद मियां खान लंबे समय से गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी पद पर तैनात थे। साद मियां खान वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
वहीं, रविशंकर निम प्रमोटेड आईपीएस अफसर हैं। उनके ऊपर भी गौतमबुद्ध नगर जिले में डीसीपी की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब उनका ट्रांसफर गोरखपुर (Gorakhpur Police) हो गया है।
आपको बता दें कि कानपुर नगर से श्रवण कुमार सिंह (वर्ष 2014) और आगरा से सैयद अली अब्बास (वर्ष 2018) का ट्रांसफर नोएडा में हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दोनों अफसरों को गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले में भेजा है।
इन चारों आईपीएस अफसरों के अलावा 31 अन्य अधिकारियों को भी इधर से उधर भेजा गया है। जिसमें डायल 122 की कमान संभालने वाली चारू निगम, लखनऊ में तैनात रही ममता रानी चौधरी और प्रयागराज के आईपीएस नीरज कुमार पांडेय जैसे अफसरों के नाम शामिल हैं।
Location : Noida
Published : 19 September 2026, 6:55 PM IST