ऐसी सुनवाई आपने पहले नहीं देखी! 83 शिकायतों का जानिये कैसे हुआ निपटारा, बड़ा एक्शन शुरू

कप्तानगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने 83 शिकायतों को गंभीरता से सुना और 14 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत 39 लाख पौधरोपण अभियान पर जोर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 June 2026, 7:48 PM IST

Kushinagar: तहसील कप्तानगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने खुद फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। पूरे कार्यक्रम में माहौल गंभीर भी था और उम्मीदों से भरा भी। लोगों की शिकायतें एक-एक कर सामने आईं और प्रशासन ने हर मामले को ध्यान से दर्ज किया। जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी शिकायत को हल्के में नहीं लिया जाएगा और हर फरियादी को न्याय मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में कुल 83 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 69 प्रकरणों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

पुलिस और विकास विभाग की भी पहुंची शिकायतें

शिकायतों के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहे। सबसे ज्यादा 64 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे, जिनमें से 14 का निस्तारण हुआ और 50 मामले लंबित रह गए। पुलिस विभाग से 04 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि विकास विभाग से 01 शिकायत सामने आई। इसके अलावा अन्य विभागों से 14 प्रार्थना पत्र आए। संयुक्त राजस्व और पुलिस, समाज कल्याण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सुनी फरियादियों की समस्याएं (Img: Dynamite News)

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि लंबित मामलों का परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और समय सीमा के भीतर हर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण है।

Maharajganj: गोसदन में फिर गौवंशों की मौत से बजरंग दल कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, पुलिस और प्रशासन के फूले हाथ-पांव

पुलिस अधीक्षक ने भी दिखाई सख्ती

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भी जनसुनवाई में आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष और तेज निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि हर मामले की गहराई से जांच हो और शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिले। भूमि और पारिवारिक विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर काम करें ताकि प्रभावी समाधान निकल सके।

डीएम और पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं और दिए निस्तारण के निर्देश (Img: Dynamite News)

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

इसी दिन जिलाधिकारी ने विकास खंड निबुआ नौरंगिया के ग्राम पंचायत मठिया धीर का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय वृक्ष मित्र जितेंद्र यादव की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की विभिन्न प्रजातियों को देखा और उनके कार्य की खुलकर सराहना की। जितेंद्र यादव ने बताया कि वह पिछले लगभग 40 वर्षों से वृक्षारोपण और नर्सरी के कार्य से जुड़े हैं और अब तक करीब 40 हजार पौधे तैयार कर चुके हैं। उन्होंने पोखरों, नदी किनारों, देवस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और खेल मैदानों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया है।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर वृक्षारोपण करते हुए (Img: Dynamite News)

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिया कि जितेंद्र यादव जैसे अनुभवी लोगों को विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाए और उनके अनुभव का उपयोग व्यापक स्तर पर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में प्रस्तावित 39 लाख पौधों का वृक्षारोपण अभियान तभी सफल होगा जब इसे जनआंदोलन बनाया जाएगा।

Amethi News:”किस हथियार से मारा, यह प्रशासन बताए…”अमेठी हत्याकांड पर सपा प्रदेश अध्यक्ष के बड़े सवाल

पीपल का पौधा लगाकर दिया संदेश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन परिसर में खाली भूमि पर पीपल का पौधा रोपित किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं।

डीएम ने स्थानीय वृक्ष मित्र की नर्सरी का निरीक्षण किया (Img: Dynamite News)

ये अधिकारी मौके पर रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अंत में वृक्ष मित्र जितेंद्र यादव को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि उनका कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Location :  Kushinagar

Published :  20 June 2026, 7:48 PM IST