Kolhui: शिव मंदिर में सिरफिरे का उत्पात, हथौड़ी से तोड़फोड़ कर मचाया हंगामा

महराजगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनारी गली स्थित शिव मंदिर में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक हथौड़ी लेकर मंदिर परिसर में घुस गया और वहां रखी मूर्तियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 3:05 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनारी गली स्थित शिव मंदिर में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक हथौड़ी लेकर मंदिर परिसर में घुस गया और वहां रखी मूर्तियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी उग्र अवस्था में था और मंदिर में पहुंचते ही उसने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा युवक

अमेठी में राहुल गांधी के पैर रखने से पहले पोस्टर वॉर: सांसद केएल शर्मा से मांगा दो साल का हिसाब, स्मृति ईरानी से तुलना

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपी युवक की पहचान राजेश वर्मा निवासी कुशहा गांव, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। युवक के रिश्तेदार मोनू वर्मा ने बताया कि राजेश मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह इस तरह की हरकत कर बैठा।

PWD और ठेकेदार की लापरवाही ने सड़क को बनाया मौत का जाल, बेलवा घाट की सड़क धंसने से हादसों का सिलसिला जारी

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और हालात को नियंत्रण में लिया। कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Maharajganj

Published :  20 May 2026, 3:05 PM IST