Kaushambi: पुलिस में तैनात सिपाही की पत्नी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

कौशांबी में एक महिला की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी का शव किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आखिर महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 August 2026, 10:46 PM IST

Kaushambi: जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि की पत्नी बताई जा रही है। घटना कोरो रोड स्थित किराए के मकान की है, जहां महिला का शव कमरे के अंदर मिला।

आसपास के लोगों ने दी पुलिस का जानकारी

जानकारी के मुताबिक सिपाही रवि मूल रूप से इटावा जनपद का रहने वाला हैं और वर्तमान में कौशांबी पुलिस लाइन में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में मौजूद थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर छानबीन करती पुलिस

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कौशांबी के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।

‘हमारा शिवबाबू तो चला गया, तुम किसे बचा रहे थे?’ कौशांबी में बेटे की लाश देख बिलख पड़े परिजन

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना को लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबर: युवाओं को आतंकी बनाने की साजिश, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का भारत विरोधी नेटवर्क ध्वस्त, 52 गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी हुई

Location :  Kaushambi

Published :  20 August 2026, 10:42 PM IST