
डम्पर की टक्कर बच्चे की मौत (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Kaushambi: जनपद में अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले 15 वर्षीय किशोर को एक तेज रफ्तार डम्पर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मृतक की पहचान कृष्णा केसरवानी (15 वर्ष) पुत्र मिथलेश केसरवानी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कसिया ककोढ़ा का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा अपने ननिहाल में रहकर अपनी पढ़ाई-लिखाई कर रहा था। रोजाना की तरह वह सोमवार की सुबह भी अपने घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी।
Mathura News: पहले महिलाओं के मन में पति के खिलाफ भरा शक, फिर उड़ाए लाखों के गहने
सोमवार सुबह जब कृष्णा ओसा चौराहे के पास पहुँचा, तभी एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले डम्पर और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस असामयिक और दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुँची, उनके बीच कोहराम मच गया। बेटे की अचानक हुई इस मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे घर में मातम छाया हुआ है।
Location : Kaushambi
Published : 26 October 2026, 10:10 AM IST