
कानपुर की छात्रा वैष्णवी के लिए अच्छी खबर
कानपूर: एक तरफ जहां पूरे देश में कुत्तों को लेकर गहमा गहमी बनी हुई है तो वहीं कई जिलों में कुत्तों के प्रति विरोध शुरू हो चुका है जिसका सीधा उदाहरण यूपी का कानपुर है जहां बीते सप्ताह कानपुर के श्याम नगर में रहने वाली वैष्णवी नाम की छात्रा पर आवारा कुत्तो ने जानलेवा हमला कर दिया था कुत्तों का हमला इतना भयावय था कि अगर पास पड़ोस के लोग कुत्तो का शिकार बनी छात्रा को बचाने न आते तो उसकी जान भी जा सकती थी लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने वैस्नवी को बचा तो लिया पर उसके चहेरे में गंभीर घाव हैं जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है
क्या है पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, कुत्तों के हमले के बाद अपनी घ्याल छात्रा अपनी खूबसूरती तो खो चुकी थी वहीं छात्रा का परिवार भी उसके भविष्य को लेकर बेहद चिंताजनक बना हुआ था लेकिन तभी कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संजय काला ने छात्रा के इलाज का जिम्मा उठाकर दोनों की चिंता को हमेशा के लिए दूर कर दिया हैं
क्या बीड़ा उठाएंगे संजय काला?
कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला ने घायल छात्रा के परिजनों को उच्च स्तरीय इलाज का भरोसा दिलाया है जिसको लेकर प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना कि घायल वैष्णवी साहू अब वैष्णवी काला हो गई है जिसका इलाज हैलट के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में चल रहा और छात्रा के भविष्य पर इस हादसे का असर ना हो इसके लिए उच्च स्तरीय इलाज और प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी।
Location : kanpur
Published : 27 August 2025, 4:13 PM IST