महापर्व छठ का आगाज़, आस्था के रंग में रंगने लगे घाट!

कानपुर के अरमापुर में स्थित नहरिया घाट पर छठ महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। घाट पर लोग अपनी -अपनी इच्छा अनुसार बेदियों को रंगों से सजाने और आकर्षक रूप देने का काम कर रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को संपन्न होगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 November 2026, 1:11 PM IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आस्था के महापर्व छठ का आगाज होता दिख रहा है। छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां जोरों शोरों में हैं, जिसके चलते अरमापुर स्थित नहरिया घाट पर पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नहर के किनारे छठ व्रतियों के लिए बेदियां बनाई जा रही हैं।

अरमापुर में स्थित नहरिया घाट पर छठ महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। (img-dynamite news)

कानपुर के अरमापुर में स्थित नहरिया घाट पर छठ महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। घाट पर लोग अपनी -अपनी इच्छा अनुसार बेदियों को रंगों से सजाने और आकर्षक रूप देने का काम कर रहे हैं। कहीं सूर्यदेव की आकृति उकेरी जा रही है, तो कहीं छठी मैया का नाम लिखकर श्रद्धा और भक्ति के रंग बिखेरे जा रहे हैं।

घाट पर बेदियों का फाइनल टच

चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को संपन्न होगा। पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में अभी से त्यौहार जैसा माहौल बना हुआ है। अरमापुर नहरिया घाट पर हर साल बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ पहुंचती हैं। इसे देखते हुए घाट पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। स्थानीय विधायक भी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भीषण सड़क हादसा: इलेक्ट्रिक वैन खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 4 घायल

छठी मैया हर मुराद करती हैं पूरी

घाट को सजाने में जुटीं सविता बताती हैं, कि वह करीब 30 वर्षों से यहां छठ पूजा करने आ रही हैं। उनका कहना है कि- छठी मैया से जो भी मन्नत मांगी, वह पूरी हुई। बेटी की नौकरी हो या शादी, हर मनोकामना समय से पूरी हुई है। यही वजह है कि- इस पर्व का उन्हें पूरे साल इंतजार रहता है। फिलहाल बेदियों को रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है और सूर्यदेव की आकृतियां बनाई जा रही हैं। साथ ही निर्जला व्रत रखते हैं, छठी मैया के गीत गाते हैं। छठ के आखिरी दिन 16 नवम्बर को व्रत का पारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या प्रदूषण श्रेणी बदलने से और ज्यादा प्रदूषण फैलाएंगे होटल? जानिए सच

अलग-अलग प्रवेश और निकास की होगी व्यवस्था

वहीं बेदी का रंग-रोगन कर रहे सुमित का कहना है, कि इस दिन का हम सबको बहुत इंतजार रहता है, अगर आपको यहां का नजारा देखना है, तो 15 नवंबर को आइए, घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। उस दिन यहां का नजारा बेहद अद्भुत होता है। व्यवस्थाएं भी अच्छी रहती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाते हैं, ताकि भीड़ के बीच किसी को परेशानी न हो। फिलहाल घाट की सजावट और बेदियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को अब छठ पूजा के दिन का बेसब्री से इंतजार है।

Location :  Kanpur

Published :  12 November 2026, 1:11 PM IST