Kanpur Fire: दो किलोमीटर तक धुंए का गुबार, संगीत टॉकीज के पास गोदाम में लगी भीषण आग

कानपुर के संगीत टाकीज के पास स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे प्लास्टिक उत्पादों को अपनी चपेट में ले लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 June 2026, 1:47 PM IST

Kanpur: कानपुर के संगीत टाकीज के पास स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे प्लास्टिक उत्पादों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं।

दो किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

आग इतनी विकराल थी कि उसका काला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। धुएं का विशाल गुबार देखकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी।

नौ दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

सूचना मिलते ही लाटूश रोड, कर्नलगंज, फजलगंज और मीरपुर कैंट फायर स्टेशन से करीब नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया है।

नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि गोदाम में रखे प्लाईवुड और प्लास्टिक सामग्री को भारी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  9 June 2026, 1:47 PM IST