Kanpur Dehat : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, गीतों के जरिए दी गई बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

कानपुर देहात के झींझक ब्लॉक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गीतों के माध्यम से बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 1:54 AM IST

Kanpur Dehat:  जनपद में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में झींझक ब्लॉक के जुरिया गांव में एक भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब के योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि और कार्यक्रम का शुभारंभ

जुरिया गांव स्थित पंचवटी मंदिर के पास आयोजित यह कार्यक्रम रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के आयोजक रामप्रसाद मेट ने बाबा साहेब के चित्र और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीपक और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Muzaffarnagar : पतंग उड़ाने के विवाद में 3 भाइयों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, अर्धनग्न कर बेल्टों से मारा, 2 गिरफ्तार

गीत-संगीत के माध्यम से बाबा साहेब को किया याद

समारोह में स्थानीय कलाकारों ने ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की धुनों पर बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते इन गीतों ने वहां मौजूद जनसमूह को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल ऐसा था कि कई लोग संगीत की धुन पर झूमते नजर आए।

Zero Fatality District : गोरखपुर में हुए सड़क हादसे तो होगी वैज्ञानिक जांच, सड़क हादसों को जीरो करने की पहल

आयोजक और गणमान्य लोगों का संबोधन

आयोजक रामप्रसाद मेट ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश के लिए एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और महापुरुषों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम में बाबूलाल ठेकेदार (बिहार), मोहित कठेरिया, कौशल विमल, निखिल दिवाकर, गायत्री देवी, निशा देवी और संगीता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  15 April 2026, 1:54 AM IST