कन्नौज में देर रात दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। खैरनगर-तिर्वा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक युवक ने दम तोड़ दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 August 2026, 6:14 AM IST

Kannauj: ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर-तिर्वा मार्ग पर बरियारपुरवा पुलिया के पास रविवार देर रात हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

ठठिया थाना क्षेत्र के बरियार पूर्वा के सामने का मामला है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम अड्डापुरवा गांव निवासी अतुल (24) पंप से पेट्रोल डलवाकर गांव लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि अतुल कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी हरेइपुर गांव निवासी नीरज (38) और विकास (24) बाइक से तिर्वा से घर वापस आ रहे थे। बरियारपुरवा पुलिया के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में शोकाकुल मृतक के परिजन

हादसे में अतुल, नीरज और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घायलों से अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नीरज के चार बच्चे हैं और राजमिस्त्री का काम करते थे।

कन्नौज में खाकी पर सवाल, मारपीट रोकने गए युवकों की पिटाई का आरोप, थाने में धरने पर बैठे लोग

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kannauj

Published :  24 August 2026, 6:07 AM IST