रजिस्ट्री ऑफिस में खेल खत्म… रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया उपनिबंधक, तहसील में मचा हड़कंप

कन्नौज की सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए उपनिबंधक अश्विनी कुमार वर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 May 2026, 7:55 PM IST

Kannauj: कन्नौज जिले की सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपनिबंधक (Sub-Registrar) अश्विनी कुमार वर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

बैनामा में गड़बड़ी के नाम पर रिश्वत

जानकारी के अनुसार आरोपी उपनिबंधक पर आरोप है कि वह बैनामा (Sale Deed) में गड़बड़ी के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शुरुआत में 1 लाख 30 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में 60 हजार रुपये पर तय किया गया।

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

कानपुर से आई एंटी करप्शन टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और तय राशि लेते समय आरोपी उपनिबंधक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है जो लेन-देन में शामिल बताया जा रहा है।

अधिवक्ता की शिकायत से खुला मामला

स्थानीय अधिवक्ता हीरालाल ने बताया कि लंबे समय से रजिस्ट्री कार्यालय में अनियमितताएं चल रही थीं। आरोप है कि उपनिबंधक ने बैनामा रोकने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद पूरी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी गई।

निचलौल के फल गोदाम में घुसा मुर्दाखोर, दो बच्चों संग मची अफरा-तफरी… रेस्क्यू के दौरान बच्चे की मौत

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

कानपुर विजिलेंस के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने कन्नौज रजिस्ट्री ऑफिस में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तहसील में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे सदर तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Location :  Kannauj

Published :  29 May 2026, 7:55 PM IST