पत्रकार शशि भूषण के पिता कृपा शंकर दुबे नहीं रहे, क्षेत्र में शोक

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के सुगही (उसका बाजार) निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त कृपा शंकर दूबे का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने गोरखपुर के सिटी हॉस्पिटल में आज सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Updated : 11 October 2026, 5:20 PM IST

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से दुखद खबर सामने आई है। सुगही (उसका बाजार) निवासी रेलवे से सेवानिवृत कृपा शंकर दूबे का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने सिटी हॉस्पिटल, गोरखपुर में आज में सुबह 8:00 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। ​ क्षेत्र के लोग शोककुल हैं। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरिनिय क्षति बताया । उनका अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास स्थल पर पहुंचे। लोगों ने शोकाकुल परिवार को संत्वना दी

दिवंगत कृपा शंकर दुबे जी अपने पीछे तीन बेटों संतोष दुबे, विजय प्रकाश दुबे एवं पत्रकार शशि भूषण दुबे 'पिन्टू' का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर स्थानीय पत्रकार बिरादरी, सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Location :  Siddharthnagar

Published :  11 October 2026, 5:11 PM IST