देशभक्ति की धुनों से गूंजा झांसी रेलवे स्टेशन, RPF बैंड ने बांधा ऐसा समां कि तालियों से गूंज उठा परिसर

स्वतंत्रता दिवस से पहले वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन देशभक्ति के रंग में रंग गया। RPF बैंड की शानदार प्रस्तुति ने यात्रियों और आम लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। ‘वंदे मातरम्’ और ‘संदेशे आते हैं’ जैसी धुनों पर पूरा स्टेशन तालियों से गूंज उठा। शानदार प्रदर्शन के लिए बैंड टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 7:22 PM IST

Jhansi: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले झांसी रेलवे स्टेशन का माहौल उस वक्त पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया, जब शाम ढलते ही RPF बैंड की धुनों ने पूरे परिसर को अपने आगोश में ले लिया। स्टेशन पर मौजूद यात्री कुछ देर के लिए अपनी यात्रा की भागदौड़ भूल गए और देशभक्ति गीतों की धुन में खो गए। जैसे ही बैंड ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन छेड़ी, माहौल में राष्ट्रप्रेम का जोश दिखाई देने लगा। इसके बाद ‘हर कदम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए’ और ‘संदेशे आते हैं’ जैसी धुनों ने लोगों को भावुक कर दिया।

राष्ट्रगीत के साथ हुआ कार्यक्रम का आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार, आयुक्त झांसी विमल कुमार दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल और अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा पी.पी. शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

उमर पहुंचा प्रयागराज, अबान की मिट्टी की तैयारी; झांसी जेल से अली के पहुंचने का इंतजार

‘वंदे मातरम्’ की धुन पर दिखा जोश

RPF बैंड की प्रस्तुति में देशभक्ति गीतों को खास जगह दी गई। ‘वंदे मातरम्’ की धुन ने स्टेशन परिसर में अलग ही माहौल बना दिया। इसके बाद ‘हर कदम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए’ और ‘संदेशे आते हैं’ जैसे लोकप्रिय गीतों की धुनों ने यात्रियों को भावविभोर कर दिया। बैंड की शानदार प्रस्तुति के दौरान यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थान पर कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बन गया, मानो पूरा परिसर स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हो गया हो।

अधिकारियों ने भी बढ़ाया कलाकारों का हौसला

कार्यक्रम में झांसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Aban Ahmad Accident: झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे संग 2 की मौत, 3 गंभीर, जानिए कैसे हुआ यह भीषण हादसा

इन कलाकारों ने सजाई देशभक्ति की महफिल

RPF बैंड टीम में लक्ष्मीकांत कुशवाहा बैंड इंचार्ज और ट्रम्पेट वादक के तौर पर शामिल रहे। उनके साथ धान सिंह ने ट्रम्पेट, मणिकांत मिश्रा और राजेश कुमार पटवारी ने क्लारिनेट, गुंजन कुमार भारती ने यूफोनियम, मुजफ्फर खान और निखिल कुमार ने ट्रॉम्बोन पर प्रस्तुति दी। वहीं धर्मेंद्र कुमार यादव ने सिम्बल, वीरेंद्र कुमार यादव ने बेस ड्रम, रज्जाक खान ने सैक्सोफोन और अंकित पांडेय ने साइड ड्रम की जिम्मेदारी संभाली।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भी मिला बढ़ावा

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी बढ़ावा दिया गया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों के बीच देश के प्रति गौरव और एकता की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और यात्रियों के बीच भी देशभक्ति का उत्साह नजर आया।

Location :  Jhansi

Published :  14 August 2026, 7:22 PM IST