Jalaun: शादी से इनकार और मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, पुलिस ने किया रेस्क्यू

जालौन के कालपी क्षेत्र में शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों समझाने का प्रयास किया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 2:27 PM IST

Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

शादी टूटने से आहत होकर उठाया कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालपी क्षेत्र के छौंक गांव की रहने वाली युवती की शादी मध्य प्रदेश के एक युवक से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे युवती मानसिक रूप से आहत हो गई। इसी के चलते वह गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

Jalaun: न्यायिक अधिकारी ने किया सप्ताहिक जिला कारागार का निरीक्षण, जेल प्रशासन को दिया सख्त हिदायत, जानिए पूरा मामला

पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने युवती को समझाकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह लंबे समय तक नीचे आने को तैयार नहीं हुई। घटना के चलते आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Crime In Jalaun: दलित की बेटी की शादी में दबंगों का उत्पात, मारपीट और लूटपाट का आरोप; जानिये पूरा मामला

सुरक्षित उतारने का प्रयास जारी

पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास जारी रखा। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मामले में आगे की कार्रवाई परिस्थितियों के अनुसार की जाएगी।

Location :  Jalaun

Published :  16 July 2026, 2:27 PM IST