उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक मजबूती के लिए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। वीआईपी जिला होने के कारण यहां रवि कुमार जैसे अनुभवी अफसरों को भेजा गया है। जिले में उनकी तैनाती को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रायबरेली में नए एसपी की तैनाती
Raebareli: उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात को 24 आईपीएस अफसरों का तबादला किया। इसी क्रम में रवि कुमार को रायबरेली के एसपी की कमान सौंपी गई। वीआईपी जिले होने के कारण यहां रवि कुमार जैसे अनुभवी अफसरों को भेजा गया है ताकि राजनीतिक गतिविधियों के बीच कानून व्यवस्था बनी रहे।
रवि कुमार इससे पहले आगरा कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात रह चुके हैं, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया। मार्च 2024 में हुए तबादलों के बाद उन्हें सीतापुर स्थित 11वीं बटालियन पीएसी का कमांडर बनाया गया था। पीएसी में तैनाती के दौरान भी उन्होंने प्रशासनिक समन्वय और अनुशासन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया।