Exclusive Story: न्याय के लिए दर-दर भटक रही ग्रेटर नोएडा में मां बोली-“मेरा बेटा बेइज्जती सह नहीं पाया

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं,मृतक युवक की मां ने श्याम ट्रेडर्स के मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बेटे को झूठे चोरी के आरोप में प्रताड़ित किया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 May 2026, 12:32 PM IST

Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक युवक की मां ने श्याम ट्रेडर्स के मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बेटे को झूठे चोरी के आरोप में प्रताड़ित किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

क्या है मामला?

महोबा निवासी सावित्री पत्नी किशोरी ने थाना नॉलेज पार्क पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा शिवम रामपुर बीटा-1 स्थित श्याम ट्रेडर्स पर नौकरी करता था। 24 मई 2026 को वह दुकान से घर लौटा तो बेहद डरा हुआ था और लगातार रो रहा था। मां के पूछने पर उसने बताया कि दुकान मालिक ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया है।

मारपीट, मोबाइल और बाइक छीनने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, शिवम ने बताया था कि दुकान मालिक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन के साथ बाइक भी जबरन छीन ली। आरोप है कि युवक को लगातार धमकाया और अपमानित किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था।

इसलिए कर लिया सुसाइड

मां सावित्री का कहना है कि उनका बेटा इस घटना के बाद गहरे सदमे में था। वह बार-बार अपनी बेइज्जती और प्रताड़ना की बात कह रहा था। परिवार के अनुसार मानसिक तनाव और अपमान से परेशान होकर शिवम घर से बाहर चला गया।

देहरादून में सनसनी: खुद की सरकारी कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां, एयरपोर्ट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं

मृतक की मां ने सीधे तौर पर श्याम ट्रेडर्स के मालिक को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक वह बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते बेटे को प्रताड़ित न किया जाता तो आज वह जिंदा होता।

दहेज की हैवानियत या साजिश? बुलेट और 3 लाख न मिलने पर पत्नी को ज़हर, क्या ससुराल में रची गई मौत की कहानी?

पुलिस जांच में जुटी, लेकिन इंसाफ बहुत दूर

थाना नॉलेज पार्क पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Greater Noida

Published :  26 May 2026, 12:18 PM IST