चंदौली में ड्रामा: पत्नी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उठाया खतरनाक फैसला

चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र में पत्नी से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। भारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 31 March 2026, 1:10 AM IST

Chandauli: देर शाम अचानक बनौली कला गांव निवासी सुरेश नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी को विदाई के लिए लेने गया था लेकिन पत्नी नहीं आई। गुस्से और निराशा में युवक ने यह जोखिम भरा कदम उठा लिया। यह मामला बबुरी थाना क्षेत्र का है।

मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और अफरातफरी मच गई। अंधेरा होने की वजह से घटना और भी भयावह नजर आ रही थी।

चंदौली में बड़े जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 14 को पुलिस ने दबोचा… मोटरसाइकिल, कैश और कारतूस भी किया जब्त

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम भी तैयार खड़ी रही ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस ने युवक को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे और ऊंचाई की वजह से यह काम आसान नहीं था।

चंदौली की ‘रन फॉर एम्पॉवरमेंट’ दौड़, क्या ऐसे आयोजनों से सच में बढ़ेगा आत्मविश्वास और जागरूकता स्तर?

करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सुरेश को धीरे-धीरे टावर से नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक को तुरंत थाने ले जाकर स्थिति को काबू में किया और भविष्य के लिए चेतावनी दी।

घटना के पीछे की वजह

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार युवक पत्नी के ना आने पर बेहद निराश और गुस्से में था। यह मामला बनौली चट्टी का है। पुलिस ने कहा कि युवक अभी मानसिक रूप से अस्थिर था। इसलिए सुरक्षित तरीके से उसे नीचे लाना प्राथमिकता थी।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 31 March 2026, 1:10 AM IST