
IAS का फेरबदल
Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। शासन ने बताया कि इससे विभागों के कार्यों में समन्वय और गति आएगी।
बाबू लाल मीना, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही संबंधित विभागों का अनुभव होने के कारण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है।
राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शासन को उम्मीद है कि उनके प्रशासनिक अनुभव से संबंधित योजनाओं को नई गति मिलेगी।
राजकमल यादव, अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम, कानपुर को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे औद्योगिक विकास और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होने की संभावना है।
Location : Lukcnow
Published : 27 February 2026, 9:44 PM IST