तीसरे की खातिर पति ने बीवी के साथ खेली खून की होली, बाप ने खुद 7 साल की बच्ची को किया अनाथ, पढ़ें सनसनीखेज मामला

शाहजहांपुर में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला के प्रेमी पर तेजाब फेंका और फिर वारदात को अंजाम दिया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 March 2026, 1:15 PM IST

Shahjahanpur: होली के रंगों के बीच उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक घर खून से लाल हो गया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि पूरी कॉलोनी दहल उठी। मुखौटा लगाकर घर पहुंचे आरोपी ने पहले पत्नी के प्रेमी पर गुलाल के साथ तेजाब फेंका और फिर पत्नी को दौड़ाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। यह सनसनीखेज वारदात चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी में हुई, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रही 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने हत्या कर दी।

10 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडेय से करीब 10 साल पहले आरती की शादी हुई थी। दोनों की सात साल की एक बेटी भी है। हालांकि, समय के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया और दोनों अलग रहने लगे। मामला अदालत तक पहुंच गया और दोनों ने तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। अदालत की तरफ से उन्हें 6 महीने का समय दिया गया था। इसी दौरान आरती डाटा फीडिंग का काम करने लगी, जहां वह बृजदीप के साथ काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे।

बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ और नीतीश कुमार की ‘हाईजैकिंग’, जानें क्या-क्या बोले तेजस्वी यादव?

मुखौटा लगाकर घर पहुंचा आरोपी

आरती के प्रेमी बृजदीप के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे थे। यही बात आरती के पति मनमोहन को नागवार गुजर रही थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब बृजदीप और आरती घर पर थे, तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। जैसे ही बृजदीप ने गेट खोला, मुखौटा पहने मनमोहन अचानक धक्का देकर अंदर घुस आया। उसने पहले गुलाल फेंका और तुरंत जेब से तेजाब की बोतल निकालकर बृजदीप के चेहरे पर फेंक दी।

पूरी तैयारी के साथ आया था हमलावर

बृजदीप के अनुसार, मनमोहन पूरी योजना बनाकर आया था। उसने हाथों में ग्लब्स पहन रखे थे। जिससे तेजाब का असर उस पर न हो। तेजाब से झुलसने के बाद जब बृजदीप ने शोर मचाया तो आरती भी दौड़कर बाहर आई। उसने हमलावर पर ईंट से हमला किया। बृजदीप ने आरती से भागने को कहा, लेकिन मनमोहन ने उसे पकड़ लिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

पलटवार में घायल हुआ आरोपी

घटना के बाद बृजदीप ने भी पलटकर हमला किया, जिससे मनमोहन भी गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। आरती के गले से लगातार खून बह रहा था। बृजदीप काफी देर तक चबूतरे पर बैठकर खून रोकने की कोशिश करता रहा। उसका फोन घर के अंदर था, इसलिए वह फोन लेने गया और फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जबकि आरती की मौत हो चुकी थी।

7 साल की बेटी हुई अनाथ

बताया जा रहा है कि आरती और बृजदीप जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन होली के दिन हुई इस खूनी वारदात ने सब कुछ खत्म कर दिया। इस घटना के बाद उनकी 7 साल की बेटी अनाथ हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Location : 
  • Shahjahanpur

Published : 
  • 5 March 2026, 1:15 PM IST