प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दंपती समेत 3 की मौत, बेटा गंभीर

जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सैदाबाद के पास भेस्की गांव स्थित हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 May 2026, 3:22 PM IST

Prayagraj: जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सैदाबाद के पास भेस्की गांव स्थित हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस से भिड़ने के बाद कार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दंपती के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location :  Prayagraj

Published :  29 May 2026, 3:22 PM IST