रामपुर में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथों ऐसे हुए गिरफ्तार

यूपी के रामपुर में एंटी करप्शन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 April 2026, 8:26 PM IST

Rampur: एंटी करप्शन की टीम ने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है। जनपद की तहसील टांडा में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल शंभू कुमार किसी कार्य के बदले में पीड़ित से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की और जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

रामपुर में लेखपाल गिरफ्तार

रामपुर में क्या हुआ उस रात? बच्ची के इशारों ने सब कुछ बता दिया, पढ़िए सनसनीखेज खबर

मामले में पुलिस की कार्रवाई

कार्रवाई के बाद आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। रामपुर मे लगातार कई विभागों में एंटी करप्शन की टीम द्बारा कई रिस्वत खोर कर्मचारियों को जेल भेज चुकी हैं लेकिन कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

रामपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जानें कैसे रची साजिश?

एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Location :  Rampur

Published :  6 April 2026, 8:26 PM IST