Health Alert: Swine Flu से यूपी में पहली मौत; इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए लखनऊ के अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, ताकि संदिग्ध मरीजों को तुरंत अलग रखकर इलाज दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 August 2026, 3:44 PM IST
लखनऊ: दिल्ली में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर निवासी 50 वर्षीय महिला ने गुरुवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है।

महिला का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार शाम उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से प्रदेश में यह पहली मौत बताई जा रही है।

Hospitals को किया गया High Alert, Isolation Ward तैयार

स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए लखनऊ के अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, ताकि संदिग्ध मरीजों को तुरंत अलग रखकर इलाज दिया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा है।

SGPGI में भर्ती मरीजों को लेकर भी सतर्कता

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI) में भर्ती आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने की चर्चा है। हालांकि, पीजीआई प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

SGPGI के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई पुष्ट मरीज भर्ती नहीं है और किसी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है Swine Flu (H1N1)?

स्वाइन फ्लू या H1N1 Influenza एक संक्रामक श्वसन संक्रमण है, जो Influenza A Virus के कारण फैलता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या संपर्क में आने से फैल सकता है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के दौरान आमतौर पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • तेज बुखार
  • खांसी और गले में खराश
  • सांस लेने में परेशानी
  • शरीर में दर्द और कमजोरी
  • थकान और सिरदर्द

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।

Location :  Balrampur

Published :  28 August 2026, 3:44 PM IST