बदायूं में आंधी का कहर: पेड़ गिरने से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गद्दी चौक मोहल्ले में आंधी के कारण विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे उसमें सवार 23 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 June 2026, 8:57 PM IST

बदायूं: सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गद्दी चौक मोहल्ले में आंधी के कारण विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे उसमें सवार 23 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान जालंधरी सराय निवासी शबा अलीम बेटी अहमद अली खान ई-रिक्शा से गद्दी चौक से गुजर रही थीं। आंधी के चलते सड़क किनारे खड़ा पुराना पेड़ अचानक भरभराकर ई-रिक्शा पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से शबा अलीम गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पेड़ के नीचे दबी महिला को निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर महिला को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

US-Iran Deal Impact: अमेरिका और ईरान डील के बीच भारत को क्या होगा फायदा?

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका शबा अलीम (23) थाना कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय की रहने वाली थीं। अहमद अली खान  के परिजन  का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चचेरे भाई को घर से बुलाकर रची मौत की साजिश! गोरखपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी हिरासत में

प्रशासन ने जताया दुख

सदर कोतवाल ने बताया कि तेज आंधी के समय पेड़ के नीचे से गुजरना खतरनाक हो सकता है। नगर पालिका को पुराने व जर्जर पेड़ों को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में शाम को आई आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने की सूचना है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

Location :  Budaun

Published :  15 June 2026, 8:26 PM IST