
जिलाधिकारी का कृषक संगठनों के साथ बैठक(image:dynamite news)
Hathras: जिलें के किसानों को स्थानीय बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत जिले में क्षेत्रवार प्रमुख कृषि उत्पादों की पहचान कर उनके क्लस्टर विकसित किए जाएंगे, साथ ही कृषक उत्पादक संगठनों (FPO),कृषक उत्पादक कंपनियों (FPC) और अन्य किसान संगठनों को कृषि निर्यात से जोड़ने के लिए तकनीकी, वाणिज्यिक एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार से जुड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली प्रमुख कृषि उपज की पहचान कर उत्पाद आधारित क्लस्टर चिह्नित किए जाएं। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में उत्पादन की उपलब्धता, क्षमता और निर्यात की संभावनाओं का आकलन करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए किसानों को संगठित करना और उन्हें निर्यात की प्रक्रिया से परिचित कराना आवश्यक है।
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर BJP सांसद रमेश अवस्थी का तंज, बोले- ‘शून्य से शून्य तक का मिलन’
डीएम ने कहा कि चिह्नित क्लस्टरों में सक्रिय एफपीओ, एफपीसी और अन्य कृषक संगठनों को प्राथमिकता के आधार पर निर्यात गतिविधियों से जोड़ा जाए। इन संगठनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण, भंडारण और परिवहन की प्रक्रियाओं के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विशेषज्ञों और निर्यातकों से संपर्क स्थापित कराकर उन्हें व्यावसायिक सहयोग भी दिया जाए।
उन्होंने कहा कि केवल कृषि उत्पादन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखना और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करना भी जरूरी है। इसके लिए किसानों को निर्यात संबंधी औपचारिकताओं और बाजार की मांग की जानकारी दी जाए। उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता की जानकारी भी एफपीओ और किसान संगठनों को उपलब्ध कराई जाएगी।
सोहास चौराहे पर जाम आए दिन की समस्या, राहगीरों की बढ़ रही परेशानी
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कृषि निर्यात नीति के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, सहायक निदेशक मत्स्य, महाप्रबंधक उद्योग, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं एफपीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार से जुड़ी बैठक आयोजित
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कृषि निर्यात नीति के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, सहायक निदेशक मत्स्य, महाप्रबंधक उद्योग, जिला सूचना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं एफपीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Location : Hathras
Published : 12 November 2026, 5:17 PM IST